Thursday, April 22, 2010

डकैत गिरोह का पर्दाफॉश

दिनांक २०.४.२०१० को श्री धीरज कुमार पुत्र गिरराज जाति राव निवासी गायत्री नगर अटरू थाना अटरू जिला बारां ने मय अपने दोस्त जितेन्द्र पुत्र चन्दालाल कुम्हार निवासी अटरू के उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट दर्ज कराई कि '' दिनंाक १८.४.२०१० को रात्रि ११.३० बजे मै व मेरा दोस्त जितेन्द्र ट्रक मे कोटा मण्डी माल ले जाने के लिए अटरू बस स्टैण्ड पर टायर ठीक कराकर १.३० बजे रात्रि अटरू से रवाना होकर बराना व मण्डोला के बीच इमली के पास २.३०-३.०० बजे पहुचे कि हमारे पीछे से दो मोटरसाईकिलो पर ६ व्यक्ति मुह पर कपडा बांधे हुये ने ओवर टेक कर मोटर साईकिले मेरे ट्रक के आगे आडी खडी कर दी, मेने ट्रक रोका तो तीन व्यक्तियो ने मुझे जबरन ट्रक से नीचे उतारा व ट्रक के पीछे ले गए, मेरे साथी जितेन्द्र उर्फ जितू को भी उन लोगो ने नीचे उतारा। हमारे साथ थप्पड मुक्को से मारपीट की फिर हम दोनो की आंखो पर पट्टी बांध दी व हमे अलग अलग मोटर साईकिलो पर बिठाया और मेरे ट्रक को दो व्यक्ति स्ट्रार्ट कर बारां की ओर ले गए। हम दोनो को वापस अटरू की तरफ जंगल मे ले गए जहां से दिनांक २०.४.२०१० को सुबह ५.३० बजे छोडा, हमने पट्टी खोली और गांव अमलावदा हाली आये जहॉ से अटरू पहुचे। सारी घटना ट्रक मालिक पवन बंसल को बताई। ट्रक नं० आर०जे० १४ जी०ए० ९६७० मे १८८ बोरी गेहु, चना व तिल्ली की भरी थी तथा मेरा रेन्बो कम्पनी का मोबाईल जितू का एम०टी०एस० व चाईना कम्पनी के मोबाईल भी ले गए।उक्त रिपोर्ट पर मुकदमा नं० ९५/२०१० धारा ३९५,३६५,३२३ भा०द०स० मे दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया एवं तवरित कार्यवाही करते हुये २४ घण्टे के अन्दर ही दिनांक २०.४.२०१० को ही माल मुल्जिमान की तलाश व पतारसी की जाकर कोटा पुलिस के सहयोग से भामाशाह मण्डी कोटा में मुल्जिमान १. हेमराज पुत्र गंगाराम माली निवासी दादिया थाना सारोला कला जिला झालावाड हाल गोबरिया बावडी कोटा २. सावन पुत्र बाबूलाल पचोरी जाति जाटव निवासी जगजीवन नगर मुरार थाना मुरार जिला ग्वालियर म०प्र० ३. सोनू पुत्र रामगोपाल जाति दूबे पण्डित निवासी सेवा नगर ग्वालियर म०प्र० ४. अभिषेक उर्फ अक्षय पुत्र महिपालसिंह जाति ठाकुर निवासी बाईपास रोड बाह आगरा उ०प्र० ५. फरमान पुत्र एहसान मुसलमान निवासी झालावाड को ट्रक सहित माल को बेचने की कोशिश करते हुऐ गिरफतार किया गया। मुल्जिमान के कब्जे से ट्रक आर०जे०१४ जी.ए. ९६७० एवं इसमे भरे हुये १२० बोरी गेंहू तथा मुल्जिमान की सूचना पर मोहम्मद खलील पुत्र मोहम्मद सलीम मुसलमान निवासी अनन्तपुरा कोटा व जावेद पुत्र अब्दुल हमीद मुसलमान निवासी अनन्तपुरा कोटा के कब्जे से ३३ बोरी चना एवं इरसाद पुत्र अब्दुल हफीज मुसलमान निवासी अनन्तपुरा कोटा से घटना में प्रयुक्त की गई मोटरसाईकिल स्टार सिटी बरामद की गई। अभियुक्तो द्वारा घटना मे काम मे ली गई पिकअप गाडी को बरामद करने हेतु पुलिस टीम भिजवाई गई है। उक्त अभियुक्तगणो का अन्तर्राज्जीय गिरोह से सम्बन्ध तो नही है इस सम्बन्ध मे मध्यप्रदेश एवं उत्तरप्रदेश राज्यो से भी जानकारी प्राप्त की जा रही है।

फिलहाल प्रकरण का अनुसंधान एवं पूछताछ जारी है उक्त मुल्जिमान अर्न्तराज्यीय स्तर के अपराधी है जिन्हौने पूर्व में भी चोरी, वाहन चोरी, लूट, डकैती जैसे गंभीर अपराधो को अंजाम दिया है इनसे और भी वारदातो के खुलासा होने की सम्भावना है।