Friday, March 19, 2010

जिला पुलिस बारां

दिनांक १८.०३.२०१० को जिला पुलिस अधीक्षक बारां के निर्देश से सम्पूर्ण जिले में जुऑ/सट्टे की रोकथाम हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें १४१ मुल्जिमानो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ४७४२१/-रूपये एवं ३११०००/- रूपये की पर्चिया बरामद की गई।

Thursday, March 18, 2010

:: भारी मात्रा मे अवैध शराब बरामद ::

                                      


आज दिनांक १७.०३.१० को समय ४.०० पी०एम० पर श्री राधेश्याम थानाधिकारी थाना छीपाबडौद मय जाप्ता ने दौराने गश्त व नाकाबंदी मे मुखबीर की सूचना पर मुल्जिम दिलिप मीणा नि० गुन्दलाई थाना छीपाबडौद के मकान के बाडे से एक पिकअप गाडी टाटा २०७ आर०जे० २० जी०ए० ९९०० से अवैध देशी शराब के १८० कार्टून मे ८६४० पव्वे जप्त किये है। इसमे गंगानगर शुगर मील का होलोग्राम लगाया गया है, जो नकली है, इसके साथ ही गंगानगर शुगर मील की सील भी लगी हुई है, जो नकली प्रतीत होती है। जिसकी कीमत ३,२५,०००/- रूपये लगभग है। इस पर अवैध शराब मय पिकअप गाडी टाटा २०७ आर०जे० २० जी०ए० ९९०० मौके पर बतौर वजह सबूत जप्त किया गया, वापसी थाना पर प्रकरण संख्या ८६/१० धारा १६/५४ एक्साईज एक्ट मे पंजीबद्व किया जाकर अनुसंधान किया जा रहा है। गांव के आस पास के जंगलो मे दबिश दी जा रही है, जिससे इसके स्त्रोत का पता किया जा सकें। यह भी पता लगाया जा रहा है कि अवैध शराब समीपवर्ती मध्यप्रदेश से तो नही आया है, अभियुक्त के विरूद्व थाना छीपाबडौद पर पूर्व मे मुक०न० १२५/०२ धारा ३०७ भादस, थाना मोठपुर पर मुक०न० ७६/०९ धारा ३०८, ३२३, ३२४, ४४७, ३४, भादस, मुक०न० १४२/०९ धारा १४७, १४८, १४९, ३२३, ३४१ भादस पंजीबद्व है। पुलिस टीम को १०१/- रूपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

Friday, March 5, 2010

पॉपुलर फ्रन्ट ऑफ इण्डिया कस्बा मांगरोल जिला बारां ने दिनांक ४.३.२०१० को मुस्लिम समुदाय को आरक्षण की मांग व रंगनाथ मिश्रा कमेटी की रिपोर्ट को लागू करने के सम्बन्ध मे मुस्लिम पापुलर फ्रन्ट ऑफ इण्डिया के तत्वाधान में प्रदेश व्यापी आव्हान के तहत कस्बा मांगरोल में अंजूमन इस्लामियां सेकण्डरी स्कूल मैदान में कन्वीनर हाजी हमीद (कामरेड) की सरपरस्ती में प्रात: १०.०० से दोपहर १२.३० पीएम तक एक आम सभा ली जिसमे लगभग (६००-७००) लोगो ने भाग लिया।