Friday, September 24, 2010

विडियों कॉलिंग द्वारा होगी ''सीधी बात''- जिले के थानो मे हुई शुरूआत, नव प्रयोग करने वाला बारां राज्य का प्रथम जिला

                                                                                :: जनसंवाद ::

       
अयोध्या मामले मे माननीय न्यायालय के आदेश को मध्यनजर रखते हुये जिले के संवेदनशील थानो को सीधे विडियो कॉलिंग द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जोडा गया है। जिससे कोई समस्या होने पर दोनो सम्प्रदाय के लोगो से थाने मे बैठे ही सीधे मुख्यालय से वार्ता की जा सकेगी। जिससे अफवाहो को रोकने व असामाजिक तत्वो पर तुरन्त कार्यवाही मे मदद मिलेगी। साथ ही कस्बा विशेष के लोगो व पुलिस का सम्पर्क बना रहेगा। जिससे समय पर ही समस्या का हल निकाला जा सकेगा। इसके लिये जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे एक हेल्पलाईन नम्बर आरक्षित है जिसका नम्बर ०७४५३-२३७००४ है, जिस पर फोन कर फरियादी विडियो कालिंग की इच्छा जता सकेगे। इसके अलावा १०० नम्बर पर भी लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।

आज बारां कस्बा के थाना कोतवाली बारां, बारां सदर एवं महिला थाना को विडियो कॉलिंग से जोडा गया है। शीघ्र ही छबडा व अन्ता के संवेदनशील थानो को इस सुविधा से जोड दिया जायेगा।



परिवादो की मोनिटरिंग

१. कोई भी परिवादी सम्बन्धित थाने मे विडियो कॉलिंग द्वारा अपनी बात रख सकेगा। इसके लिए वह सीधे

जिला मुख्यालय पर अपनी शिकायत हेल्पलाईन नम्बर पर एक परिपत्र मे भरवायेगा, परिपत्र सलंग्न है।

२. विडियो कॉलिंग के लिए शुक्रवार का दिन मनोनीत किया गया है जिसमे सुबह से दोपहर तक वार्ता की

जा सकेगी।

३. थाने से परिवादी वार्ता कर अपनी समस्या को बता सकेगा। उस समस्या के त्वरित निराकरण के लिए

थानाधिकारी को विडियो कॉलिंग से निर्देशित किया जायेगा।



प्रोजेक्ट की तकनीक

जिले के सभी थानो को ब्राडबेन्ड इन्टरनेट के जरिये जोडा गया है। जिसके माध्यम से थानो पर लगे कम्प्यूटर में केमरे व माईक्रोफोन लगाये गये है जिन्हे विडियो कॉलिग सोफ्टवेयर द्वारा जोडा गया है इसके द्वारा किसी भी थाने से विडियो कॉल करने पर रिसिवर द्वारा कॉल रिसिव करने पर दोनो और से विडियो कोलिंग प्रारम्भ हो जायेगी इस दौरान अन्य थाने से कॉल होने पर उसका संदेश रिसिवर के कम्प्यूटर पर आ जावेगा जिन्हे बाद कॉल के उनसे भी विडियो वार्ता की जावेगी।



लाभ

१. फरियादियो को जिला मुख्यालय पर आने पर होने वाली फिजुल खर्चे की बचत होगी।

२. पुलिसकर्मियो के सामने परिवादियो को सुना जा सकेगा। जिससे मध्यस्थो की भूमिका खत्म होगी।

३. दूरदराज के लोगो को त्वरित लाभ मिल सकेगा।



नोट:- शहर के मुख्य चोराहा प्रताप चौक पर भी सी.सी.टी.वी. केमरा लगाया गया है जो असामाजिक तत्वो, तेज गति से वाहन चलाने वालो, छीनाछपठी-छेडछाड एवं रात्रि मे अनावश्यक घूमने वाले लोगो पर नजर रखेगा जिसे भी जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से सीधा जोडा गया है।















Tuesday, August 17, 2010

शंकर - मायाराम पारदी डकैत गिरोह का पर्दाफाश

पुलिस अधीक्षक बारां द्वारा कस्बा बारां मे हुई नकबजनी की वारदातों को खोलने के बनाई गई टीम जिसमे श्री भवानीशंकर वृत्ताधिकारी बारां व श्री तरूणकान्त सोमानी थानाधिकारी थाना कोतवाली, श्री ज्ञानचन्द उ०नि० व उनकी गठित टीम के सदस्यों द्वारा शंकर पारदी व मायाराम पारदी गिरोह को पकडने मे कामयाबी हासिल हुई । दिनांक १६.८.१० को समय ११.३० पी०एम० पर श्री ज्ञानचन्द मीणा उ०नि० पुलिस थाना कोतवाली बारां को मुखबीर खास ने सूचना दी कि बारां जेल के पास हाईवे पुलिया से पुलिस लाईन की तरफ हाईवे के नाले के अन्दर ५ व्यक्ति हथियार सहित छिपकर बैठे है व अटरू रोड पेट्रोल पम्प लूटने की योजना बना रहे है।

उक्त सूचना पर थानाधिकारी तरूणकान्त सोमानी मय श्री ज्ञानचन्द उ०नि० हमराही जाप्ता के मुखबीर खास की सूचना पर सांकेतिक स्थान हेतु रवाना हुआ। रवाना होकर बताये गये स्थान पर पंहुॅचा जहॉ पर तस्दीक कराये जाने के पश्चात जाप्ते की मदद से उक्त पांचो व्यक्तियों को योजनाबद्व तरीके से नाले के दोनो तरफ घेरा देकर पकडा व उनसे नाम पता पूंछा तो एक ने अपना नाम शंकर पुत्र छुनछुन जाति पारदी उम्र ६० साल निवासी बीलाखेडी थाना धरनावदा जिला गुना म०प्र०, व अन्य ने अपना नाम मायाराम पुत्र धुलजी जाति पारदी उम्र ४७ साल निवासी कनेरा थाना धरनावदा जिला गुना म०प्र०, अजय पुत्र तेज सिंह जाति पारदी उम्र २५ साल निवासी देवास नोसाराबाद कॉलोनी थाना देवास कोतवाली जिला देवास म०प्र०, सुरज पुत्र कैलाश जाति पारदी उम्र २० साल निवासी बीलाखेडी थाना धरनावदा जिला गुना म०प्र०, अम्बाराम पुत्र धुलजी जाति पारदी ८० साल निवासी कनेरा थाना धरनावदा जिला गुघ्रूना म०प्र० का होना बताया जिनकी तलाशी ली गई तो शंकर के कब्जे से एक रिवाल्वर सिक्स राउण्ड ३२ बोर व ३ जिन्दा कारतुस एवं मायाराम ,अजय व सूरज के कब्जे से धारदार हथियार छुर्रा व अम्बाराम के कब्जे से नकबजनी के उपकरण पेचकस ,पाना व इनकी भाषा मे बोलने वाला हथियार दोलतिया लोहे का सरियानुमा जिसके एक तरफ से किसी भी खिडकी ,दरवाजे के स्क्रू निकालने व दूसरी तरफ से ताला तोडने के काम आता है कब्जे से मिला व करीब एक-डेढ किलो नकली सोने की आयाताकर गिन्नीया मिली है व इनके कब्जे से पांच मोबाईल मिले।

पांचो व्यक्तियों को हिरासत पुलिस लिया जाकर वापसी पर प्रकरण संख्या ४९४/१० धारा ३९९,४०२ भादस व ३/२५, ४/२५ आर्म्स एक्ट पंजिबद्व किया जाकर पकडे गये पांचों व्यक्तियों से गहनता से पूछताछ की गई तो गिरोह के सरगना मायाराम व शंकर ने बताया की उक्त गिरोह के लोग जो संख्या मे कम से कम ५ से लेकर १० तक होते है वह जिस जगह वारदात करते है, उस जगह पर २-३ दिन पहले ट्रेन या अन्य प्राईवेट साधन से आकर अपना डेरा डाल लेते है व दिखाने के लिये खिलोने बैचने वाले बन जाते है। उनके उक्त डेरो मे दिन के समय केवल महिलाऐ रहती है व रात के समय मे भी पुरूष सदस्य एक साथ न सो कर अलग अलग सोते है ताकि सभी व्यक्ति एक साथ पुलिस के पकडने मे न आ सके। यह लोग अपने स्थानीय सूत्रों से सम्पर्क करके वारदात करने वाली जगह की अच्छी तरह रेकी कर लेते है तथा योजनाबद्व तरीके से मकान मे प्रवेश कर अपने पास के उपकरणों से दरवाजे या खिडकी की ग्रिल निकालकर प्रवेश करते है। तथा घर मे जो भी नगदी व आभूषण मिलते है उसे चुरा लेते है। यह तिजोरी को तोडने मे भी शातिर है।

इस गिरोह के कुछ सदस्य नकली सोने की गिन्नीया बैचने मे भी महारत हासिल किये हुये है जो धोखाधडी करके असली सोने की आड मे नकली सोने की गिन्नीया भी बैच देते है। यह लोग घटना से पूर्व स्थानीय सूत्रों की मदद से भागने के लिये वाहन जैसे बोलेरो, टवेरा ,स्कोरपिओं साधन किराये पर करके रखते है तथा घटना के बाद उसमे बैठकर घटना क्षैत्र से दूर जाकर अस्पताल या सार्वजनिक स्थान पर बैठकर माल का बटवारा करते है तथा इसकी ऐवज मे वाहन चालक को भी एक हिस्सा देते है। इनके आपराधिक रिकॉर्ड के बारे मे जानकारी संकलित की गई तो पाया कि गिरफ्तार अभियुक्त शंकर के विरूद्व कुल २३ आपराधिक मामले पंजिबद्व है जो नकबजनी, हत्या के प्रयास, डकैती व मारपीट सम्बन्धी है, जेा कोलारस (शिवपुरी), क्रिश्चयगंज (अजमेर), नवरंगपुरा (गुजरात), सिवनी, सिहोर म०प्र०, छबडा थानों मे दर्ज है। अभियुक्त मायाराम के विरूद्व कुल १० आपराधिक मामले पंजिबद्व है, जो हत्या, हत्या का प्रयास, नकबजनी सम्बन्धी है, जो धरनावदा म०प्र०, शाहबाद, हनुमानगढ के थानों मे दर्ज है। इसी तरह सुरज पारदी, अम्बाराम पारदी व अजय के विरूद्व डकैती, डकैती का प्रयास सम्बन्धी प्रकरण म०प्र० के छिन्दवाडा व धरनावदा मे दर्ज है। यह एक अन्तर्राज्यीय पारदी गिरोह है, जो राजस्थान, म०प्र०, गुजरात, पंजाब व दिल्ली मे संगीन वारदातों को अन्जाम देते रहे है।

इनके मुख्य ठिकाने बीलाखेडी ,कनेरा, खेजडाचक ,मुरानियॉ थाना धरनावदा जिला गुना के रहने वाले है जिनके कई अन्य सदस्यों ने भी इस तरह की वारदात करने के लिये गिरोह संचालित कर रखे है। पकडे गये अभियुक्त शंकर पारदी व मायाराम पारदी से की गई गहन पूछताछ मे इनके अन्य सदस्य मेहरबान पुत्र शंकर पारदी , संजय पुत्र बागा उर्फ छतरसिंह पारदी, रामरतन पुत्र तोताराम पारदी नि० बीलाखेडी, सबरी पुत्र रामा पारदी, रघुवीर , कैलाश, बादल व चंचल दखनी निवासीगण माधोगढ थाना अशोकनगर जिला गुना, के साथ दिनांक १२ व १३.६.१० की रात्री को दिगोद कस्बा, थाना सुल्तानपुर जिला कोटा ग्रामीण मे हुई वारदात जिसमे तिजोरी तोडकर १० लाख रूपये नगद व ८ लाख रूपये करीब के जेवर की चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है। उक्त गिरोह मे शामिल अजय के अन्य सदस्य दिल्ली मे हुई एक वारदात मे पकडे गये है । उक्त घटना मे अजय भी वांछित चल रहा है। पकडे गये सभी अभियुक्तों से बारां शहर मे हुई चोरी, नकबजनी की वारदातों मे लिप्तता व सक्रिय पारदी गिरोहों के अन्य सदस्यों के बारे मे भी पूछताछ की जा रही है। व इनके पास मिले मोबाईलो के सम्बन्ध मे भी गहनता से तफ्तीश की जा रही है जिनसे काफी विश्वसनीय जानकारी वारदातो के सम्बन्ध मे मिलने की सम्भावना है। टीम को जिला पुलिस अधीक्षक ने ५०१/- रूपये नकद पुरष्कार एवं प्रशस्ति पत्र की घोषणा की है।

प्रारम्भिक पूछताछ मे इनसे महत्वपूर्ण जानकारी मिली है,जिससे इस क्षैत्र मे हुई और भी बडी सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधिक घटनाओं के खुलने की सम्भावना है। सम्बन्धित जगहो पर पुलिस टीमे दबिश हेतु रवाना कर दी गई है।

Friday, July 2, 2010

अफीम बरामद

दिनांक २७.०६.२०१० को थानाधिकारी श्री नन्दकिशोर यादव मय जाप्ते के थाना छीपाबडौद से समय १०.१५ ए०एम० पर रवाना होकर गश्त करता हुआ ग्राम केलखेडी कच्चा रास्ता व ढोलम छीपाबडौद रोड पर पहुचा तो दौराने नाकाबन्दी एक सन्दिग्ध व्यक्ति नजर आया। जिसको रोककर उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम नारायण पुत्र गणेशराम जाति धाकड उम्र ६० साल निवासी कोहनी थाना कवाई जिला बारा का होना बताया। जिसकी व उसकी मोटर साईकिल की तलाशी ली गई तो नारायण धाकड के पास रखे थैले मे प्लास्टिक की ३ थैलियों मे १५.३०० किलोग्राम अफीम मिली जिसको मौके पर ही जप्त कर शिल्ड मोहर किया गया व मुल्जिम को गिर० किया व नारायण धाकड के कब्जे मे मिली मोटर साईकिल हीरो होण्डा स्पेलेन्डर प्लस नं० आर०जे० २८ एस०ए० ०८५१ को भी जप्त किया गया व वापसी थाने पर मुकदमा नं० १८८/२०१० धारा ८/१८ एन०डी०पी०एस० एक्ट मे दर्ज कर अनुसंधान श्री मानाराम गर्ग थानाधिकारी सदर बारां के नाम किया गया जिसका अनुसंधान जारी है।

Wednesday, June 16, 2010

डकैत गिरोह का पर्दाफॉश


 दिनांक १३.६.२०१० को प्रात: ७ बजे थानाधिकारी तेंदुआ ने जर्ये मोबाईल बताया कि मेरे थाना ईलाके से केनवाया गांव के बोरवेल से ६ व्यक्तियो का ५-७ बदमाशों ने अपहरण कर लिया है। इसी दौरान पुलिस अधीक्षक बारां द्वारा भी थानाधिकारी कस्बाथाना को मय जाप्ता के मध्यप्रदेश मे अपहरण की घटना को मध्यनजर रखते हुए तलाश व पतारसी बदमाशान की करने के निर्देश दिये गये थे। इस थानाधिकारी कस्बाथाना मय जाप्ता के मध्यप्रदेश के सटे सीमावर्ती इलाके मे गश्त पतारसी बदमाशान की तथा सांदरी पहुॅचने पर अपहरण किये गये ६ आदमियों मे से मंगल सिंह नामक व्यक्ति बदमाशों के चुंगल से छूटकर सांदरी गावं में आने पर थानाधिकारी द्वारा उससे पूछताछ करने पर पता चला कि बदमाशान सांदरी के जंगल मे मध्यप्रदेश से सटे इलाके मे हो सकते है। इस सन्दर्भ में जानकारी थानाधिकारी तेन्दूआ (म०प्र०) को दी गई। जिस पर थानाधिकारी तेन्दूआ व पुलिस अधीक्षक शिवुपरी मय जाप्ता के सांदरी पहुॅचे एवं थानाधिकारी कस्बाथाना के साथ तलश बदमाशान जंगल सांदरी मे की। संर्चिंग के दौरान कोई नही मिलने पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी (मध्यप्रदेश) व थानाधिकारी तेन्दूआ मध्यप्रदेश की सीमा मे संर्चिंग हेतु चले गये। थानाधिकारी कस्बाथाना मय जाप्ता के सांदरी के जंगलों मे ही बदमाशान की संर्चिंग करते रहे। दौराने संर्चिंग सांदरी के जंगल मे कुऐं के पास कुछ व्यक्ति नजर आये। इस पर थानाधिकारी कस्बाथाना मय जाप्ता के कुऐ पास पहुॅचा तो एक व्यक्ति मिला। जिससे पूछताछ करने पर उसने बताया कि मेरा नाम उपायलाल किराड़ है। मुझे व मेरे साथी चन्दनसिंह को दो डकैत पानी पिलाने के लिये कुऐं पर लाये थे। जो पुलिस को देखकर चन्दनसिंह को लेकर पहाड़ी के ऊपर जंगल मे भाग गये। इस पर उपायलाल को साथ लेकर थानाधिकारी कस्बाथाना ने मय जाप्ता के संर्चिंग की। दौराने संर्चिग चन्दनसिंह भी जंगल मे मिल गया जिसकों भी साथ मे लिया तथा डकैतों की तलाश की तो पेड़ों की आड़ में छूपते हुए भागते नजर आये, जिनकों जाप्ता की मदद से थानाधिकारी ने घेरा डालकर पकड़ा। जिसमें १. बंटी उर्फ कल्ला जाति गड़रिया निवासी रेहट थाना घाटी गावं जिला ग्वालियर म०प्र० का होना जिसके पास ३१५ बोर बन्दूक मय ४ जिन्दा कारतूस मिले। तथा दूसरा खेमसिंह पुत्र रामनाथ जाति गड़रिया उम्र २० साल नि० रेहट थाना घाटी गावं जिला ग्वालियर म०प्र० जिसके पास एक १२ बोर बन्दूक मय जिन्दा ३ कारतूस व एक टोपीदार बन्दूक मिली। इनके पास मिले हथियारों को ३/२५ आर्म्स एक्ट के तहत फर्द तैयार गिरफ्तार किया गया उक्त दोनों से पूछताछ पर बताया कि यह गैंग रमेश गडरिया निवासी सतनवाड़ा जिला शिवपुरी म०प्र० के सदस्य होना बताया।

गडरिया गिरोह राजस्थान की सीमा से सटे हुये जिले शिवपुरी, गुना, श्योपुर, एवं चम्बल घाटी क्षैत्र मे दुर्दान्त गिरोह के रूप मे जाना जाता है। इसके दस्यु सरगना पर मध्यप्रदेश पुलिस ने इनाम घोषित कर रखा है।

पुलिस टीम ने हथियाबंद डकैतों से मुकाबला कर उन्हें हथियारों के साथ गिरफ्तार किया एवं दो अपृहत लोगों को मुक्त कराया। इस सम्बन्ध में पुलिस टीम कों विशेष पदोन्नति देने हेतु उच्चाधिकारियों से अनुशंषा भी की गई है।

Thursday, April 22, 2010

डकैत गिरोह का पर्दाफॉश

दिनांक २०.४.२०१० को श्री धीरज कुमार पुत्र गिरराज जाति राव निवासी गायत्री नगर अटरू थाना अटरू जिला बारां ने मय अपने दोस्त जितेन्द्र पुत्र चन्दालाल कुम्हार निवासी अटरू के उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट दर्ज कराई कि '' दिनंाक १८.४.२०१० को रात्रि ११.३० बजे मै व मेरा दोस्त जितेन्द्र ट्रक मे कोटा मण्डी माल ले जाने के लिए अटरू बस स्टैण्ड पर टायर ठीक कराकर १.३० बजे रात्रि अटरू से रवाना होकर बराना व मण्डोला के बीच इमली के पास २.३०-३.०० बजे पहुचे कि हमारे पीछे से दो मोटरसाईकिलो पर ६ व्यक्ति मुह पर कपडा बांधे हुये ने ओवर टेक कर मोटर साईकिले मेरे ट्रक के आगे आडी खडी कर दी, मेने ट्रक रोका तो तीन व्यक्तियो ने मुझे जबरन ट्रक से नीचे उतारा व ट्रक के पीछे ले गए, मेरे साथी जितेन्द्र उर्फ जितू को भी उन लोगो ने नीचे उतारा। हमारे साथ थप्पड मुक्को से मारपीट की फिर हम दोनो की आंखो पर पट्टी बांध दी व हमे अलग अलग मोटर साईकिलो पर बिठाया और मेरे ट्रक को दो व्यक्ति स्ट्रार्ट कर बारां की ओर ले गए। हम दोनो को वापस अटरू की तरफ जंगल मे ले गए जहां से दिनांक २०.४.२०१० को सुबह ५.३० बजे छोडा, हमने पट्टी खोली और गांव अमलावदा हाली आये जहॉ से अटरू पहुचे। सारी घटना ट्रक मालिक पवन बंसल को बताई। ट्रक नं० आर०जे० १४ जी०ए० ९६७० मे १८८ बोरी गेहु, चना व तिल्ली की भरी थी तथा मेरा रेन्बो कम्पनी का मोबाईल जितू का एम०टी०एस० व चाईना कम्पनी के मोबाईल भी ले गए।उक्त रिपोर्ट पर मुकदमा नं० ९५/२०१० धारा ३९५,३६५,३२३ भा०द०स० मे दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया एवं तवरित कार्यवाही करते हुये २४ घण्टे के अन्दर ही दिनांक २०.४.२०१० को ही माल मुल्जिमान की तलाश व पतारसी की जाकर कोटा पुलिस के सहयोग से भामाशाह मण्डी कोटा में मुल्जिमान १. हेमराज पुत्र गंगाराम माली निवासी दादिया थाना सारोला कला जिला झालावाड हाल गोबरिया बावडी कोटा २. सावन पुत्र बाबूलाल पचोरी जाति जाटव निवासी जगजीवन नगर मुरार थाना मुरार जिला ग्वालियर म०प्र० ३. सोनू पुत्र रामगोपाल जाति दूबे पण्डित निवासी सेवा नगर ग्वालियर म०प्र० ४. अभिषेक उर्फ अक्षय पुत्र महिपालसिंह जाति ठाकुर निवासी बाईपास रोड बाह आगरा उ०प्र० ५. फरमान पुत्र एहसान मुसलमान निवासी झालावाड को ट्रक सहित माल को बेचने की कोशिश करते हुऐ गिरफतार किया गया। मुल्जिमान के कब्जे से ट्रक आर०जे०१४ जी.ए. ९६७० एवं इसमे भरे हुये १२० बोरी गेंहू तथा मुल्जिमान की सूचना पर मोहम्मद खलील पुत्र मोहम्मद सलीम मुसलमान निवासी अनन्तपुरा कोटा व जावेद पुत्र अब्दुल हमीद मुसलमान निवासी अनन्तपुरा कोटा के कब्जे से ३३ बोरी चना एवं इरसाद पुत्र अब्दुल हफीज मुसलमान निवासी अनन्तपुरा कोटा से घटना में प्रयुक्त की गई मोटरसाईकिल स्टार सिटी बरामद की गई। अभियुक्तो द्वारा घटना मे काम मे ली गई पिकअप गाडी को बरामद करने हेतु पुलिस टीम भिजवाई गई है। उक्त अभियुक्तगणो का अन्तर्राज्जीय गिरोह से सम्बन्ध तो नही है इस सम्बन्ध मे मध्यप्रदेश एवं उत्तरप्रदेश राज्यो से भी जानकारी प्राप्त की जा रही है।

फिलहाल प्रकरण का अनुसंधान एवं पूछताछ जारी है उक्त मुल्जिमान अर्न्तराज्यीय स्तर के अपराधी है जिन्हौने पूर्व में भी चोरी, वाहन चोरी, लूट, डकैती जैसे गंभीर अपराधो को अंजाम दिया है इनसे और भी वारदातो के खुलासा होने की सम्भावना है।

Friday, March 19, 2010

जिला पुलिस बारां

दिनांक १८.०३.२०१० को जिला पुलिस अधीक्षक बारां के निर्देश से सम्पूर्ण जिले में जुऑ/सट्टे की रोकथाम हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें १४१ मुल्जिमानो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ४७४२१/-रूपये एवं ३११०००/- रूपये की पर्चिया बरामद की गई।

Thursday, March 18, 2010

:: भारी मात्रा मे अवैध शराब बरामद ::

                                      


आज दिनांक १७.०३.१० को समय ४.०० पी०एम० पर श्री राधेश्याम थानाधिकारी थाना छीपाबडौद मय जाप्ता ने दौराने गश्त व नाकाबंदी मे मुखबीर की सूचना पर मुल्जिम दिलिप मीणा नि० गुन्दलाई थाना छीपाबडौद के मकान के बाडे से एक पिकअप गाडी टाटा २०७ आर०जे० २० जी०ए० ९९०० से अवैध देशी शराब के १८० कार्टून मे ८६४० पव्वे जप्त किये है। इसमे गंगानगर शुगर मील का होलोग्राम लगाया गया है, जो नकली है, इसके साथ ही गंगानगर शुगर मील की सील भी लगी हुई है, जो नकली प्रतीत होती है। जिसकी कीमत ३,२५,०००/- रूपये लगभग है। इस पर अवैध शराब मय पिकअप गाडी टाटा २०७ आर०जे० २० जी०ए० ९९०० मौके पर बतौर वजह सबूत जप्त किया गया, वापसी थाना पर प्रकरण संख्या ८६/१० धारा १६/५४ एक्साईज एक्ट मे पंजीबद्व किया जाकर अनुसंधान किया जा रहा है। गांव के आस पास के जंगलो मे दबिश दी जा रही है, जिससे इसके स्त्रोत का पता किया जा सकें। यह भी पता लगाया जा रहा है कि अवैध शराब समीपवर्ती मध्यप्रदेश से तो नही आया है, अभियुक्त के विरूद्व थाना छीपाबडौद पर पूर्व मे मुक०न० १२५/०२ धारा ३०७ भादस, थाना मोठपुर पर मुक०न० ७६/०९ धारा ३०८, ३२३, ३२४, ४४७, ३४, भादस, मुक०न० १४२/०९ धारा १४७, १४८, १४९, ३२३, ३४१ भादस पंजीबद्व है। पुलिस टीम को १०१/- रूपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।